,

Kasrawad: 42 डिग्री की तपिश और पानी के लिए हाहाकार; राज राजेंद्र नगर कॉलोनी में रात 1 बजे आती है ‘आफत’

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kasrawad

रिपोर्ट: सेवकराम चौबे

Kasrawad भीषण गर्मी और 42 डिग्री के पारे के बीच कसरावद नगर परिषद की लापरवाही ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। राज राजेंद्र नगर कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 06) के रहवासी पिछले कई दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर परिषद को आवेदन सौंपने के बावजूद प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

Kasrawad आधी रात को सप्लाई और ‘दादागिरी’ की मार

कॉलोनीवासियों की व्यथा है कि पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है। अक्सर रात 1:00 बजे पानी का मैसेज मोबाइल पर आता है, जिससे कई लोग सो जाने के कारण पानी नहीं भर पाते।

  • अधूरा दबाव: यदि पानी आता भी है, तो उसका प्रेशर इतना कम होता है कि घरेलू जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • रियान कंपनी का रवैया: निवासियों का आरोप है कि पानी सप्लाई करने वाली रियान कंपनी के कर्मचारी शिकायत करने पर ‘नल काटने’ की धमकी और दादागिरी देते हैं।

Kasrawad 2 किलोमीटर दूर से ढो रहे पानी

गर्मी में जब गला सूख रहा है, तब कॉलोनी में पानी का कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है। लोग अपनी मोटरसाइकिलों पर डिब्बे बांधकर 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। इसका सबसे ज्यादा बुरा असर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। दैनिक कार्य जैसे खाना बनाना और साफ-सफाई पूरी तरह ठप हो गए हैं।

Kasrawad नगर परिषद की चुप्पी और जनता का रोष

रहवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति की मांग की है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद जलकर और अन्य कर तो नियम से वसूलती है, लेकिन जब बुनियादी सुविधाओं की बात आती है, तो जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेते हैं। फिलहाल, नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या आश्वासन नहीं मिला है।

Read this: Bhopal भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव की भव्य तैयारी: 23 अप्रैल को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को