,

Bhopal भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव की भव्य तैयारी: 23 अप्रैल को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal

Bhopal राजधानी भोपाल में आगामी 23 अप्रैल 2026 को भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस आयोजन को लेकर कायस्थ समाज और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए इसे “आस्था और गौरव का महापर्व” करार दिया है।

Bhopal जवाहर चौक से जी.टी.बी. कॉम्प्लेक्स तक सजेगा भक्ति का मार्ग

आयोजन समिति के अनुसार, प्रकटोत्सव की मुख्य शोभायात्रा शाम 5 बजे जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा काटजू हॉस्पिटल, रंगमहल चौराहा, टी.टी. नगर, न्यू मार्केट और रोशनपुरा होते हुए जी.टी.बी. कॉम्प्लेक्स पहुंचेगी और वापस मंदिर परिसर में संपन्न होगी। पूरे मार्ग को विशेष लाइटिंग, साउंड सिस्टम और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया जाएगा। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

Bhopal मंत्री विश्वास सारंग का आह्वान: मतभेद भुलाकर एकजुट हो समाज

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त संपूर्ण सृष्टि के आराध्य हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज सेवा का कोई निजी एजेंडा नहीं होता, इसलिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ इस उत्सव में शामिल होना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और उन्हें इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनाने की अपील की।

Bhopal समिति की बैठक में जुटी राजधानी की प्रमुख विभूतियाँ

शोभायात्रा समिति के संयोजक संजीव श्रीवास्तव ‘संजू’ ने रूट की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थिति का आग्रह किया है। बैठक में अजय श्रीवास्तव नीलू, सुनील श्रीवास्तव, उदय श्रीवास्तव, पंकज कुलश्रेष्ठ और प्रवक्ता अभय प्रधान सहित भोपाल के विभिन्न कायस्थ संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Read this: Akshaya Tritiya 2026 Wedding : अप्रैल में इस तारीख को है साल 2026 की शादी का बेस्ट दिन, लवबर्ड बिना मुहूर्त देखकर कर सकते हैं विवाह

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को