Prayagraj हाई कोर्ट का सख्त रुख: “बिना तलाक लिए लिव-इन में रहना अवैध, नहीं मिलेगी कानूनी सुरक्षा”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Prayagraj

Prayagraj हाई कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और नजीर बनने वाला फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई महिला या पुरुष पहले से शादीशुदा है, तो वह अपने जीवनसाथी के जीवित रहते और बिना कानूनी तलाक लिए किसी तीसरे व्यक्ति के साथ लिव-इन में नहीं रह सकता। अदालत ने ऐसे रिश्तों को ‘अवैध’ करार देते हुए उन्हें सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है।

Prayagraj “निजी स्वतंत्रता पूर्ण नहीं, इसकी भी सीमाएं हैं”

न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह की एकल पीठ ने अंजू और उनके साथी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि वे पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा है, इसलिए पुलिस को उनके जीवन में दखल न देने का निर्देश दिया जाए। इस पर कोर्ट ने कहा कि दो वयस्कों की निजी स्वतंत्रता का अधिकार असीमित नहीं है। एक व्यक्ति की स्वतंत्रता वहां खत्म हो जाती है, जहां दूसरे व्यक्ति (पति या पत्नी) का संवैधानिक और कानूनी अधिकार शुरू होता है।

Prayagraj बिना तलाक सुरक्षा देना कानून का उल्लंघन

Prayagraj अदालत ने सरकारी अधिवक्ता की उस दलील को स्वीकार किया जिसमें कहा गया था कि बिना तलाक के साथ रहना न केवल कानूनी मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि यह दंडात्मक प्रावधानों को विफल करने जैसा है। हाई कोर्ट ने साफ किया कि संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग उन लोगों को सुरक्षा देने के लिए नहीं किया जा सकता, जिनका संबंध कानून की नजर में मान्य नहीं है। कोर्ट ने कहा कि सक्षम अदालत से तलाक लिए बिना ऐसे जोड़ों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कोई रिट जारी नहीं की जा सकती।

Prayagraj पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की अपील का विकल्प खुला

हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के पहलू को ध्यान में रखते हुए एक विकल्प भी दिया। कोर्ट ने कहा कि यदि याचिकाकर्ताओं को वास्तव में किसी प्रकार की हिंसा या शारीरिक नुकसान की आशंका है, तो वे संबंधित पुलिस अधीक्षक (SP) को विस्तृत प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर कानून के दायरे में रहते हुए आवश्यक कदम उठा सकेंगे। लेकिन, कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस सुरक्षा का अर्थ उनके ‘लिव-इन संबंध’ को कानूनी मान्यता देना कतई नहीं होगा।

Read this: Gwalior: हिंदू महासभा दफ्तर में फिर हुई गोडसे की पूजा, यति नरसिंहानंद ने यूजीसी और मिडिल ईस्ट संकट पर दिया बड़ा बयान

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में