रिपोर्ट- अंकुर पांडे
mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना मंगलवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने देश के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह कार्यक्रम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुकेश खन्ना ने ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत भी की।

mukesh-khanna : कार्यक्रम में गोपाल सिंह और दीपक कुमार त्रिपाठी समेत कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए और शहीदों को नमन किया।
mukesh-khanna : मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्हें पहले भी राम मंदिर आने का निमंत्रण मिला था, लेकिन व्यस्तता के चलते वे नहीं आ सके थे। इस बार शहादत दिवस के अवसर पर अयोध्या आकर उन्होंने राम मंदिर अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

उन्होंने अयोध्या का संदेश “जय श्री राम” बताते हुए कहा कि यह शहर आस्था और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
अभियान के तहत क्रांतिकारियों की स्मृति को सम्मान देने की मांग भी उठाई गई। साथ ही सरकार से अपील की गई कि शहीदों के नाम पर सड़कों और प्रमुख चौराहों का नामकरण किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को याद रख सकें।





