,

Khargone बड़वाह-सनावद में नशे के खिलाफ पुलिस की स्ट्राइक: रतलाम का ‘महाराजा’ चढ़ा हत्थे, सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Khargone

Khargone खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सनावद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर नशीले पदार्थ ‘ब्राउन शुगर’ की तस्करी करने वाले एक अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब सवा लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर जब्त की है।

Khargone बुलेट सवारों ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने दबोचा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रतलाम की ओर से कुछ युवक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर क्षेत्र में आने वाले हैं। सनावद पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब एक बुलेट पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी में क्या मिला:

  • दोनों युवकों के पास से कुल 12 ग्राम 650 मिलीग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।

Khargone पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए:

  1. पवन वर्मा (25 वर्ष): निवासी बड़वाह।
  2. मोईन शेख (25 वर्ष): निवासी सनावद।

Khargone रतलाम का ‘महाराजा’ निकला मुख्य सरगना

जब आरोपी पवन वर्मा से नशीले पाउडर के स्रोत के बारे में कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। उसने बताया कि वह यह खेप रतलाम के आमिन खान उर्फ ‘महाराज’ से लेकर आया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रतलाम निवासी आमिन (30 वर्ष) पिता लियाकत खान को भी गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र में वह ‘महाराजा’ के नाम से ड्रग सप्लाई के लिए कुख्यात है।

Khargone इंदौर, मंदसौर और रतलाम से जुड़े हैं तार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के तार इंदौर, मंदसौर और रतलाम जैसे शहरों से जुड़े हुए हैं। आरोपी लंबे समय से बड़वाह और सनावद के युवाओं को नशे के जाल में धकेल रहे थे। फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि क्षेत्र के अन्य स्थानीय सप्लायरों और खरीदारों का पता लगाया जा सके।

Read this: New Delhi मार्च में ‘दिसंबर’ जैसा अहसास: उत्तर भारत में बारिश और दिल्ली में कोहरा; जानें क्यों अचानक बदला मौसम का मिजाज?

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…