LPG Supply : भोपाल में एलपीजी की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई- कलेक्टर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
LPG Supply

LPG Supply : भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कहीं भी कमी नहीं है और उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता एक रिफिल प्राप्त करने के 25 दिन बाद ही अगली रिफिल के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे।

LPG Supply: गैस कंपनियों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस कंपनियों द्वारा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। भारत गैस के लिए 1800-22-4344, इंडेन गैस के लिए 1800-2333-555 और एचपी गैस के लिए 1800-2333-555 नंबर पर गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।

LPG Supply: वितरण व्यवस्था पर नजर रखने के लिए जांच दल गठित

घरेलू गैस के सुचारू वितरण को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर द्वारा विशेष जांच दलों का गठन किया गया है। इन दलों में एसडीएम, सहायक पुलिस अधीक्षक और आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे, जो गैस एजेंसियों की लगातार निगरानी करेंगे।

LPG Supply: कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई

खाद्य विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। 11 मार्च को अशोका गार्डन स्थित आशा गैस के विरुद्ध गैस अंतरण के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं 12 मार्च को गांधी नगर निवासी लईक मियां के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

LPG Supply: आयात में रुकावट के बीच आपूर्ति की समीक्षा

वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण आयात में आई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन द्वारा एलपीजी की आपूर्ति और विपणन की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।

READ ALSO: LPG Supply Statement : घरेलू रसोई गैस पर मुख्यमंत्री का बयान, कहा प्रदेश में नहीं LPG की कोई कमी, अफवाहों पर ध्यान न दें