Trump warns Iran: ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा – होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी हस्तक्षेप पर मौत, आग और क्रोध का कहर बरपेगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
US reward on Iranian leaders

Trump warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है और स्पष्ट किया है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल के प्रवाह को रोकने का कोई भी प्रयास करता है, तो अमेरिका की तरफ से तेज और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप ने कहा कि ऐसा हमला ईरान के लिए एक राष्ट्र के रूप में पुनः खड़ा होना लगभग असंभव बना देगा।

Trump warns Iran: ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जताई धमकी

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TruTh Social पर लिखा, “अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल के प्रवाह में बाधा डाली, तो हम अब तक किए गए हमलों से 20 गुना तेज हमला करेंगे। हम आसानी से नष्ट किए जा सकने वाले लक्ष्यों को नष्ट कर देंगे। इससे ईरान एक राष्ट्र के रूप में फिर से खड़ा नहीं हो पाएगा। मुझे उम्मीद है और प्रार्थना करता हूं कि ऐसा न हो।”

Trump warns Iran: अमेरिका की प्रतिक्रिया चीन और अन्य देशों के लिए संदेश

ट्रंप ने कहा कि यह कदम अमेरिका की ओर से चीन और उन सभी देशों के लिए एक संदेश है जो होर्मुज जलडमरूमध्य का भारी उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस कार्रवाई की व्यापक सराहना की जाएगी।

Trump warns Iran: हालिया बयान – ईरान पर मिली जीत के बावजूद सतर्क

ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कई ऑपरेशंस में जीत हासिल की है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा, “यह ऑपरेशन खत्म होने के बाद दुनिया अधिक सुरक्षित जगह बनेगी और यह बहुत जल्दी समाप्त होगा।”

Trump warns Iran: संभावित ईरानी खतरे का हवाला

राष्ट्रपति ने चेताया कि अगर अमेरिका समय पर कदम नहीं उठाता, तो ईरान हमारे पीछे हमला करने के लिए तैयार था। उन्होंने कहा कि उनके पास मिसाइलों का भंडार किसी की सोच से ज्यादा था और वे पूरी मिडिल ईस्ट और इजरायल पर हमला करने वाले थे। ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि ईरान के पास न्यूक्लियर वेपन होता, तो उसका इस्तेमाल इजरायल पर किया जाता।

Trump warns Iran: अमेरिका की स्थिति

ट्रंप के इस बयान को मध्य पूर्व में तनाव और सुरक्षा की दृष्टि से एक कड़ा संकेत माना जा रहा है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका जवाब निर्णायक रूप से दिया जाएगा।

read also: Israel- Iran War: ईरान ने यूएई पर दागीं 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 100 से ज्यादा ड्रोन, क्षेत्र में सुरक्षा सख्त

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की