Israel- Iran War: ईरान ने यूएई पर दागीं 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 100 से ज्यादा ड्रोन, क्षेत्र में सुरक्षा सख्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Israel- Iran War:

Israel– Iran War: युक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया है कि ईरान ने रविवार को उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ईरान की ओर से करीब 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए गए। मंत्रालय का कहना है कि वायु रक्षा प्रणाली ने सभी 16 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जबकि एक अतिरिक्त मिसाइल समुद्र में गिर गई।

Israel- Iran War: अधिकांश ड्रोन हवा में ही मार गिराए गए

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान द्वारा भेजे गए ज्यादातर ड्रोन को भी समय रहते रोक दिया गया। हालांकि चार ड्रोन यूएई की जमीन पर आकर गिरे। अधिकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां ऐसी किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Israel- Iran War: अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी

इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच चेतावनी दी थी कि इजराइल और अमेरिका की कार्रवाई के जवाब में पूरे इलाके में अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज किए जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान लगातार यूएई में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को भी संभावित निशाना बना रहा है।

Israel- Iran War: ट्रंप की ‘सरेंडर’ मांग को ईरान ने ठुकराया

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की उम्मीदें केवल कल्पना हैं और उन्हें वास्तविकता में बदलना संभव नहीं है।

Israel- Iran War: ट्रंप की नई चेतावनी

पेजेश्कियन की टिप्पणी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष की स्थिति में ईरान के और भी वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाया जा सकता है। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है।

Israel- Iran War: ईरान ने जारी रखी सख्त रणनीति

ईरान की नेतृत्व परिषद के सदस्य और न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसिनी-एजेई ने भी संकेत दिया कि देश की सैन्य रणनीति में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि क्षेत्र के कुछ देशों की जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हो रहा है और ऐसे ठिकानों को निशाना बनाकर हमले जारी रहेंगे।

rea also: New York मेयर के घर के बाहर IED फेंकने की कोशिश, विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोग गिरफ्तार

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की