,

Giridih : गिरिडीह में ‘प्रतिबिम्ब’ का प्रहार: काजू बगान में बैठकर ठगी कर रहे 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Giridih

Report: Vivek Gupta

Giridih : साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गिरिडीह पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबिम्ब पोर्टल से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटाड़-जबरदाहा मार्ग पर स्थित एक काजू बगान में छापेमारी कर तीन शातिर ठगों को धर दबोचा। ये अपराधी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे थे।

काजू बगान में चल रहा था ठगी का ‘कॉल सेंटर’

Giridih गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि काजू बगान की आड़ में कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर डीएसपी आबिद खां के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जब बगान में घेराबंदी कर छापेमारी की, तो मौके से भागने की कोशिश कर रहे तीन साइबर अपराधियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष मंडल, रंजीत कुमार मंडल और रामेश्वर मंडल के रूप में हुई है।

फर्जी APK फाइल भेजकर बैंक खातों में लगाते थे सेंध

Giridih पूछताछ के दौरान अपराधियों ने अपने काले कारनामों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे लोगों को फर्जी APK फाइल भेजते थे और खुद को बैंक अधिकारी बताकर उन्हें झांसे में लेते थे। जैसे ही पीड़ित उस फाइल को डाउनलोड करता या अपनी गोपनीय जानकारी साझा करता, ये अपराधी पलक झपकते ही उनके खाते से रकम उड़ा लेते थे। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए 4 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

देशभर में फैला था जाल: एक आरोपी पर दर्ज हैं 26 शिकायतें

Giridih पकड़े गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास काफी चौंकाने वाला है। जांच में पता चला कि रामेश्वर मंडल उर्फ रमेश मंडल पहले भी जामताड़ा साइबर थाने से जेल जा चुका है और उसके मोबाइल नंबरों पर देश के विभिन्न राज्यों में 26 शिकायतें दर्ज हैं। वहीं रंजीत कुमार मंडल के खिलाफ भी तीन ऑनलाइन शिकायतें पहले से मौजूद हैं। पुलिस अब इन अपराधियों के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इनके अन्य सहयोगियों तक पहुँचा जा सके।

Read this: Raisen : बजरंगी भाईजान की असली ‘मुन्नी’ पहुंचीं रायसेन: पाकिस्तान से लौटी गीता की अब बोर्ड परीक्षा की तैयारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल