,

Balampur Vidhisha Road : महाशिवरात्रि पर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में निकली भव्य शिव बारात, विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान

Balampur Vidhisha Road

रिपोर्ट- रमेश चंद्र जोशी

भोपाल, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी और आसपास के ग्रामीण अंचलों में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम-ग्राम से श्रद्धालुओं ने भव्य शिव बारात निकाली और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

विदिशा रोड स्थित बालमपुर के समीप प्राचीन महादेव मंदिर में देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। भोपाल और रायसेन जिले के सैकड़ों गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Balampur Vidhisha Road : रामेश्वर शर्मा का संबोधन

Balampur Vidhisha Road : इस अवसर पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की शक्ति विश्व में अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा सनातन परंपरा से जुड़ी है और यह सांस्कृतिक चेतना निरंतर विस्तार कर रही है।

Balampur Vidhisha Road : उन्होंने भगवान शिव की बारात का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग और समाज के लोग शामिल होते हैं, जो सनातन परंपरा की समावेशी भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में चारों दिशाओं से पहुंचे श्रद्धालुओं का उन्होंने अभिनंदन किया और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

Balampur Vidhisha Road : भक्ति और उत्साह का माहौल

Balampur Vidhisha Road : महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई थी। भक्तों ने रात्रि जागरण किया और लोकगायकों द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धा भाव से झूमते नजर आए। आयोजन में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी जानिए : Vikramaditya International Award: एक करोड़ एक लाख का ‘विक्रमादित्य इंटरनेशनल अवॉर्ड’ घोषित, विक्रमोत्सव का भव्य शुभारंभ

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…