,

Kedarnath Temple Opening Date 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Uttarkashi Block Head Organization Meeting: Meeting of Area Panchayat Head Organization in Uttarkashi

Kedarnath Temple Opening Date 2026: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घोषित कर दी गई। शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पंचांग गणना के बाद तय किया गया कि 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे वृष लग्न में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

यह घोषणा धार्मिक परंपराओं के अनुसार वेद मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच की गई।

Kedarnath Temple Opening Date 2026: पंचांग गणना के बाद विधिवत हुआ ऐलान

Kedarnath Temple Opening Date 2026: महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित मंदिर समिति सदस्य, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि, वेदपाठी, हक-हकूकधारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

Kedarnath Temple Opening Date 2026: पंचमुखी डोली का कार्यक्रम भी घोषित

Kedarnath Temple Opening Date 2026: भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के केदार प्रस्थान का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। 18 अप्रैल को उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। 19 अप्रैल को डोली फाटा के लिए प्रस्थान करेगी, 20 अप्रैल को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास और 21 अप्रैल को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

साथ ही 23 अप्रैल को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। इस वर्ष केदारनाथ धाम में टी गंगाधर मुख्य पुजारी का दायित्व संभालेंगे।

READ ALSO: Mahashivratri2026 : छत्तीसगढ़ शिवमय, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

घोषणा के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, तीर्थ पुरोहितों और सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। अब समिति और प्रशासन यात्रा तैयारियों में जुट गए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार

अमेरिकी हिरासत से Nicolas Maduro की पहली तस्वीरें आईं सामने, ट्रैकसूट में दिखे पूर्व वेनेजुएला राष्ट्रपति

Nicolas Maduro: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी हिरासत के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड