,

Bhopal News : नए जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने सुबह मुख्यमंत्री से भेंट की फिर मुख्यालय पहुंच संभाला पदभार

Bhopal News

by: vijay nandan

Bhopal News : भोपाल में आज नवपदस्थ जनसंपर्क आयुक्त Manish Singh ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पहले पूर्व आयुक्त Deepak Saxena ने उनका स्वागत करते हुए जिम्मेदारियां सौंपीं।

Bhopal News

पदभार ग्रहण से पहले मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। बता दें कि उन्हें देर रात ही जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद आज उन्होंने कार्यभार संभाल लिया।

Bhopal News

प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में नई रणनीति देखने को मिल सकती है।

गौरतलब है कि वरिष्ठ आईएएस मनीष सिंह को 2023 में भी जनसंपर्क विभाग के आयुक्त (Commissioner of Public Relations) के रूप में नियुक्त किया गया था। यह पोस्टिंग 10–11 मई 2023 को हुई थी। वे दिसंबर 2023 तक इस पद पर रहे, उसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव बनाया गया। 14 फरवरी 2026 को देर रात जारी प्रशासनिक आदेशों में मनीष सिंह को एक बार फिर से जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

Read More : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज पंधाना से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…