,

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव के लिए वोटिंग, हसीना के गढ़ गोपालगंज में सन्नाटा, सुरक्षा को लेकर सतर्कता

Bangladesh Election 2026

Edit by: Priyanshi Soni

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए स्थानीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। ढाका के पोलिंग बूथ पर बीएनपी के नेता तारिक रहमान ने अपना वोट डालकर कहा कि सत्ता में आने पर उनका मुख्य फोकस देश की सुरक्षा पर होगा। वहीं, अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने भी वोटिंग की।

Bangladesh Election 2026: हसीना के गढ़ गोपालगंज में सन्नाटा

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज के पोलिंग बूथों पर सुबह लगभग खाली दिखा। अवामी लीग समर्थक मतदान से दूर रहे। हसीना और उनके सहयोगियों ने “No Boat, No Vote” अभियान के तहत मतदान का बहिष्कार करने की अपील की थी।

Bangladesh Election 2026: सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

चुनाव से पहले लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की मौजूदगी की खबरों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। भारतीय सीमा क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ाई गई है। दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Bangladesh Election 2026: वोटिंग प्रक्रिया और समय

Bangladesh Election 2026

बांग्लादेश के 299 संसदीय सीटों के लिए 12.77 करोड़ मतदाता मतदान कर रहे हैं। शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया है। मतदान शाम 4.30 बजे तक चलेगा और वोटों की गिनती शाम 5 बजे से शुरू होगी।

Bangladesh Election 2026: मुख्य मुकाबला BNP और जमात-ए-इस्लामी गठबंधन के बीच

इस चुनाव में पहली बार अवामी लीग नहीं है। BNP के नेता तारिक रहमान और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-पार्टी गठबंधन के बीच मुख्य टक्कर मानी जा रही है। तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

Bangladesh Election 2026: अंतरराष्ट्रीय नजर

चुनाव में एक राष्ट्रीय जनमत संग्रह भी चल रहा है, जिसमें संवैधानिक, चुनावी और संस्थागत सुधारों पर राय ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां और अंतरराष्ट्रीय निगरानी टीमें मतदान पर नजर बनाए हुए हैं।

Read also: IND VS NAM: आज दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा भारत, बुमराह की वापसी लगभग तय

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…

Shubman Gill ने 223 रन की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास, धोनी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के…

Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके…

UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

India Pakistan Relation: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र…