,

IND VS NAM: आज दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा भारत, बुमराह की वापसी लगभग तय

IND VS NAM

Edit by: Priyanshi Soni

IND VS NAM: आज यानी टीम इंडिया 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ग्रुप-A के मुकाबले में नामीबिया से भिड़ेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

IND VS NAM: भारत बनाम नामीबिया, मुकाबला अहम

भारत ने 7 फरवरी को खेले गए पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था। उस मैच में टीम 77/6 के स्कोर पर मुश्किल में फंसी थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की कप्तानी पारी खेलकर टीम को 161/9 तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 132/8 पर रोक दिया।

नामिबिया के खिलाफ यह मुकाबला टीम कॉम्बिनेशन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर क्योंकि इसके सिर्फ तीन दिन बाद भारत को कोलंबो में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ना है।

IND VS NAM: अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संशय

ओपनर अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिससे उनके खेलने पर संशय बना हुआ था। हालांकि प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा ने बताया कि अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और उनकी हालत में सुधार है। टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखते हुए अभिषेक को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहेगी।

IND VS NAM

यदि अभिषेक शर्मा नहीं खेलते हैं, तो संजू सैमसन के लिए प्लेइंग XI में मौका खुल सकता है। हालाँकि, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए पांच T20 मैचों में सैमसन केवल 46 रन ही बना पाए थे। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में ईशान किशन को मौका मिला था।

IND VS NAM: जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वायरल फीवर के कारण अमेरिका के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन अब प्रैक्टिस सेशन के दौरान पूरी तरह फिट नजर आए। असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने बताया कि बुमराह 10 दिन के ब्रेक के बाद गेंदबाजी कर रहे हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं।

उनकी वापसी से मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ 29 रन देकर 3 विकेट लिए थे। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलने की संभावना है। वॉशिंगटन सुंदर भी टीम से जुड़े हैं, लेकिन नामीबिया मैच में उनका खेलना कम ही संभव है।

IND VS NAM: संभावित भारतीय प्लेइंग XI

  • ईशान किशन
  • संजू सैमसन
  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • तिलक वर्मा
  • रिंकू सिंह
  • शिवम दुबे
  • हार्दिक पांड्या
  • अक्षर पटेल
  • अर्शदीप सिंह
  • जसप्रीत बुमराह
  • वरुण चक्रवर्ती

Read also:
Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठंड लगभग गायब, अगले 5 दिन तापमान बढ़ने के आसार

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…

Shubman Gill ने 223 रन की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास, धोनी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के…

Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके…

UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

India Pakistan Relation: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र…