,

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena 

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन में खुशियों भरा माहौल उस वक्त हड़कंप में बदल गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने बारात चढ़ाई के दौरान दूल्हे के बड़े भाई के हाथ से रुपयों भरा बैग छीन लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों के सुराग तलाशने में जुटी है।

बारात चढ़ाई के समय ‘झपट्टा मार’ गिरोह का हमला

Morena इस्लाम पुरा निवासी व्यापारी रामसेवक राठौर के छोटे भाई की शादी का कार्यक्रम ‘श्रीराम जी पैलेस’ में चल रहा था। रात के समय बारात दरवाजे पर खड़ी थी और टीका की रस्में शुरू होने वाली थीं। इसी गहमागहमी के बीच रामसेवक ने अपने फूफा से पैसों वाला बैग लेकर कंधे पर लटकाया ही था कि पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया।

पलक झपकते ही गायब हुए 4.10 लाख रुपये

Morena पीड़ित रामसेवक, जो स्वयं एक आरओ वॉटर व्यवसायी हैं, के मुताबिक बैग में 4 लाख 10 हजार रुपये रखे हुए थे। बदमाशों ने वारदात को इतनी तेजी और फुर्ती से अंजाम दिया कि जब तक कोई कुछ समझ पाता या उनका पीछा करता, वे भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अंधेरे में गायब हो गए। इस घटना के बाद वैवाहिक समारोह में सन्नाटा पसर गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Morena वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। मैरिज गार्डन और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है ताकि बदमाशों के आने और भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस को अंदेशा है कि बदमाश पहले से ही बारात की रेकी कर रहे थे।

Read this: Ujjain : सिंहस्थ 2028 का महासंकल्प: मुख्यमंत्री ने किया ₹1133 करोड़ की हरियाखेड़ी जल परियोजना का शिलान्यास

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल