Barabanki 10 faurvary : सीएम योगी की बाबरी मानसिकता वालों को चेतावनी: ‘हिंदुस्तान में कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Barabanki

by: vandana rawat

Barabanki : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी के श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित विराट महायज्ञ के दौरान विरोधियों और अराजक तत्वों पर जमकर प्रहार किया। बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को ‘दो टूक’ जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अब बदल चुका है और यहाँ ‘कयामत का दिन’ कभी नहीं आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों की जगह जन्नत नहीं, बल्कि जहन्नुम में होगी।

Barabanki विरासत और सुरक्षा: ‘रामद्रोहियों’ के लिए कोई स्थान नहीं

Barabanki मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को 500 वर्षों के संघर्ष का सुखद परिणाम बताया। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने केवल अवसरवादी राजनीति की, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने विरासत का सम्मान करते हुए सनातन गौरव को अक्षुण्ण रखा है। सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों और कर्फ्यू के साये में रहता था, लेकिन आज कानून का राज है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून को ठेंगा दिखाने वालों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी सात पीढ़ियां याद रखेंगी।

Barabanki यूपी की बदलती तस्वीर: ‘बीमारू’ से समृद्ध अर्थव्यवस्था तक

Barabanki सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू’ राज्य की श्रेणी से बाहर निकलकर देश की तीन सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। सरकार बिना किसी भेदभाव के 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 1.6 करोड़ परिवारों को पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ दे रही है। उन्होंने महिला सुरक्षा को समाज की सुरक्षा का आधार बताते हुए कहा कि व्यापारी और बेटियां आज प्रदेश में पूरी तरह निडर हैं। विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने के कारण ही आज हर जिले में आधुनिक सुविधाएं पहुँच रही हैं।

Barabanki बाराबंकी को सौगात: विकास प्राधिकरण और भव्य कॉरिडोर की घोषणा

Barabanki मुख्यमंत्री ने बाराबंकी के सर्वांगीण विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जिले को जल्द ही अपना विकास प्राधिकरण मिलेगा, जिससे शहरी नियोजन को गति मिलेगी। प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में भव्य कॉरिडोर निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इसके अलावा, बाराबंकी को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) में शामिल किया गया है, जिसके तहत रामसनेही घाट के पास एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर केडी सिंह बाबू की हवेली को स्मारक बनाने और वहां खेल अकादमी खोलने का भी संकल्प दोहराया।

Read this: Pwd News : लोकपथ ऐप 2.0 पर गड्ढों की फोटो डालने के 4 दिन में होगा समाधान

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला