,

Rudraprayag : सघन सर्च अभियान के बाद रात में जंगल से मिला 5 वर्षीय बच्चे का शव, घर के सामने से उठा ले गया था गुलदार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rudraprayag

Report by: Satyapal Negi, Edit by: Priyanshi Soni

Rudraprayag : रुद्रप्रयाग के सिंद्रवाणी गांव से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार शाम करीब 5 साल के बच्चे दक्ष पुत्र हेमन्त बिष्ट को गुलदार उसके घर के सामने से उठा ले गया था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और लोग गुलदार के हमले से भयभीत हैं।

Rudraprayag : छह टीमों ने चलाया सघन सर्च अभियान

Rudraprayag

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन और एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में छह अलग-अलग टीमों द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। देर रात करीब 11 बजे रेस्क्यू टीमों ने जंगल से बच्चे का शव बरामद किया। एसडीएम, डीडीएमओ, एसडीओ वन विभाग, कोतवाली प्रभारी और जिला सूचना अधिकारी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे।

Rudraprayag : पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, लगाए जाएंगे पिंजरे

Rudraprayag

एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने बताया कि सर्च अभियान में वन विभाग की तीन टीमें, डीडीआरएफ की दो टीमें, एसडीआरएफ की एक टीम और पुलिस-प्रशासन की टीमें शामिल थीं। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुलदार के संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों की राय लेकर विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे और वन विभाग की गश्ती टीम लगातार निगरानी करेगी।

Rudraprayag : दो दिन के लिए स्कूल बंद, गांव में शोक

गुलदार के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने आसपास के विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग और जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ सर्च अभियान में जुटे रहे। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Read also: Uttarkashi: बर्फबारी के बीच आस्था की जीत, महाशिवरात्रि के लिए गंगोत्री पहुँचे शिवभक्त, उमड़ा आस्था का सैलाब

- Advertisement -
Ad imageAd image

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को