Report by: Sushil Kumar Jha, Edit by: Priyanshi Soni
Weather News: हरिद्वार देहात क्षेत्र के लक्सर में सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह होते ही हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई, जिससे बीते एक सप्ताह से महसूस की जा रही गर्माहट पर ब्रेक लग गया। बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने एक बार फिर ठंड का अहसास बढ़ा दिया।
Weather News: धूप के बाद फिर लौट आई ठंड

पिछले कई दिनों से तेज धूप निकलने के कारण दिन में गर्मी बढ़ गई थी और ठंड कम महसूस हो रही थी। लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर यह रहा कि लोग दोबारा गर्म कपड़ों में नजर आए।
Weather News: किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी बारिश

मौसम में आई इस तब्दीली से किसानों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। सूखी ठंड के चलते गेहूं, गन्ना और सरसों की फसलों पर असर पड़ रहा था। ऐसे में यह बारिश खेतों के लिए लाभकारी मानी जा रही है, जिससे फसलों की बढ़वार को मजबूती मिलेगी।
Weather News: आने वाले दिनों में मौसम पर नजर
स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि बारिश का यह दौर जारी रहता है तो ठंड में और इजाफा हो सकता है। वहीं किसान उम्मीद कर रहे हैं कि यह बदलाव उनकी रबी फसलों के लिए सकारात्मक साबित होगा।





