,

Youth Congress Uttarakhand: पौड़ी में युवा कांग्रेस ने शुरू किया “मैं भी अंकिता भंडारी” अभियान, न्याय की मांग को किया बुलंद

Youth Congress Uttarakhand

Edit by: Priyanshi Soni

Youth Congress Uttarakhand: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने “मैं भी अंकिता भंडारी” अभियान की शुरुआत की। जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अंकिता के न्याय की लड़ाई केवल एक बेटी की नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय से जुड़ा सवाल है।

Youth Congress Uttarakhand: सुरभि द्विवेदी ने सरकार की जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Youth Congress Uttarakhand

सुरभि द्विवेदी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति में तीन साल का समय लिया, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जांच अंकिता के माता-पिता की तहरीर के बजाय किसी तीसरे व्यक्ति की शिकायत पर की गई, जिससे निष्पक्षता पर संदेह पैदा होता है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाए गए और रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवाया गया।

Youth Congress Uttarakhand: युवा कांग्रेस ने अभियान के जरिए हर बेटी की आवाज को उठाने का संकल्प लिया

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव संजना गुजराल ने कहा कि सरकार का रवैया असंवेदनशील रहा है और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी। अभियान के माध्यम से युवा कांग्रेस का उद्देश्य हर बेटी की आवाज को बुलंद करना और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ चेतना फैलाना है।

यह खबर भी पढ़ें: Sejal Jha Missing Case: 5 साल बाद भी लापता सेजल झा, अब CID के भरोसे परिवार की उम्मीद