,

Rudrapur Dead Body Found: सड़क किनारे मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rudrapur Dead Body Found

Report by: Mukesh Mandal, Edit by: Priyanshi Soni

Rudrapur Dead Body Found: रुद्रपुर के सिडकुल ढाल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह सड़क किनारे शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान पप्पू वर्मा पुत्र फतेह बहादुर वर्मा (उम्र करीब 42 वर्ष) के रूप में हुई है। पप्पू वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज थाना क्षेत्र के निवासी थे और बीते करीब 10 वर्षों से रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 04 में रह रहे थे।

Rudrapur Dead Body Found: शरीर पर मिले चोट के निशान

पुलिस जांच के दौरान मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मारपीट के बाद मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Rudrapur Dead Body Found

Rudrapur Dead Body Found: पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

शव मिलने की सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं।

Rudrapur Dead Body Found: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: JusticeForAnkita: अंकिता भंडारी हत्याकांड, वीआईपी नाम को लेकर बढ़ा आक्रोश, 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का ऐलान

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति