IPL2026: मुस्ताफिजुर रहमान पर बैन के बाद बढ़ा तनाव, बांग्लादेश ने IPL 2026 के प्रसारण पर लगाई रोक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IPL2026

by: vijay nandan

IPL2026: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट को लेकर तनाव लगातार गहराता जा रहा है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर उठे विवाद के बाद अब बांग्लादेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्रसारण पर देश में प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

यह फैसला उस समय आया है, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। बताया जा रहा है कि यह निर्णय बीसीसीआई के निर्देश के बाद लिया गया, जिसे लेकर बांग्लादेश में नाराजगी बढ़ गई।

IPL2026

IPL2026: बांग्लादेश सरकार का आधिकारिक आदेश

बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किया गया, जबकि इसके पीछे कोई स्पष्ट या तार्किक कारण सामने नहीं आया। सरकार का दावा है कि इस फैसले से बांग्लादेशी जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।
इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अगली सूचना तक आईपीएल 2026 से जुड़े सभी मैचों और कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

IPL2026

IPL2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश टीम

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की थी कि लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी। बीसीबी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को इसका मुख्य कारण बताया था।

IPL2026: ICC से की मैच स्थान बदलने की मांग

मुस्ताफिजुर रहमान विवाद के बाद बीसीबी ने आईसीसी से भी औपचारिक अपील की है। बोर्ड ने मांग की है कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सभी मुकाबले भारत से बाहर किसी अन्य देश में कराए जाएं।
बीसीबी का सुझाव है कि पाकिस्तान के मॉडल की तरह बांग्लादेश के मैच सह-मेजबान श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं।

IPL2026: विवाद की पृष्ठभूमि

भारत में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर विरोध तेज था। इसी कारण मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में बनाए रखने पर सवाल उठे और मामला राजनीतिक व कूटनीतिक रंग लेने लगा। अब यह विवाद क्रिकेट से आगे बढ़कर सरकारों के फैसलों तक पहुंच चुका है।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार