,

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगे मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, 5 आरोपियों को सशर्त जमानत

Delhi Riots 2020 SWADESH NEWS

by: vijay nandan

Delhi Riots 2020: नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों से जुड़े UAPA मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों आरोपी अगले एक साल तक दोबारा जमानत के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे, हालांकि इसी मामले में पांच अन्य आरोपियों को कड़ी शर्तों के साथ जमानत दे दी गई है।

शरजील इमाम 28 जनवरी 2020 से जबकि उमर खालिद 13 सितंबर 2020 से न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों पर दंगों की साजिश में केंद्रीय भूमिका निभाने के आरोप हैं।

Delhi Riots 2020

Delhi Riots 2020: कोर्ट का तर्क: भूमिका अन्य आरोपियों से अलग

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम की भूमिका अन्य आरोपियों की तुलना में अधिक गंभीर और केंद्रीय प्रतीत होती है। लंबी हिरासत के बावजूद उनकी कस्टडी न तो संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करती है और न ही UAPA के प्रावधानों को कमजोर करती है।

अदालत ने यह भी कहा कि ट्रायल से पहले जेल को सजा नहीं माना जा सकता, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में केवल देरी के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती।

Delhi Riots 2020: पांच आरोपियों को सशर्त जमानत

गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, मोहम्मद सलीम खान, शादाब अहमद और शिफा-उर-रहमान को करीब 12 शर्तों के साथ जमानत दी गई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शर्तों के उल्लंघन पर ट्रायल कोर्ट को जमानत रद्द करने का अधिकार होगा।

Delhi Riots 2020: लंबी हिरासत पर दलीलें

आरोपियों की ओर से दलील दी गई कि वे पांच साल से अधिक समय से जेल में हैं और ट्रायल शुरू होने की संभावना कम है। वहीं दिल्ली पुलिस ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सुनवाई में देरी के लिए आरोपी खुद जिम्मेदार हैं और सहयोग मिलने पर ट्रायल दो साल में पूरा किया जा सकता है।

Delhi Riots 2020: पुलिस का दावा, अंतरराष्ट्रीय साजिश

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दंगे अचानक नहीं हुए बल्कि इन्हें योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस का दावा है कि तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने के लिए हिंसा भड़काने की योजना थी। इसके लिए कई व्हाट्सएप ग्रुप और संगठनों का इस्तेमाल किया गया।

फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी, 250 से अधिक लोग घायल हुए थे और 750 से ज्यादा FIR दर्ज की गई थीं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…