कौन होगा महाराष्ट्र का अगला CM? जो 5 दिसंबर को लेगा शपथ, जानें…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maharashtra New Cm

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को प्रचंड जीत मिली थी। परिणाम आए लगभग 10 दिन से भी ज्यादा दिन हो गए लेकिन अभी तक महाराष्ट्र में ना तो सीएम फेस तय हो पाया। ना ही सरकार बन पाई। हालांकि खबरों की मानें तो 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे, जो कि बीजेपी से होंगे।

कौन – कौन लेगा 5 दिसंबर को शपथ?
महाराष्ट्र की राजनीति में अभी भी गर्मा गर्मी जारी है। जानकारी के मुताबिक पांच दिसंबर को बीजेपी की ओर से बने सीएम के साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। मुंबई के आजाद मैदान में कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्य रूप पीएम मोदी शामिल होंगे।

किसके पास कौन सा मंत्रालय?
महाराष्ट्र की नई सरकार में बीजेपी के पास 21 से 22 मंत्रालय होंगे। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 11 से 12 मंत्री होंगे। अजित पवार की एनसीपी की ओर से सरकार में 10 मंत्री होंगे। गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही रहेगा। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष भी बीजेपी को मिलेगा। शिवसेना को शहरी विकास मंत्रालय मिल सकता है। बताते चलें 16 से महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा उसके पहले ही ये सारी प्रक्रिया हो जाएंगी।

कौन होगा महाराष्ट्र का नया सीएम?
महाराष्ट्र का नया सीएम कौन होगा? इस प्रश्न का अभी तक जवाब नहीं मिल पाया है। जानकारी के मुताबिक महायुति की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी अपना मुख्यमंत्री चाहती है। बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके नाम को लेकर अजित पवार भी राजी हैं। हालांकि शिवसेना शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है जिसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि शिंदे सरकार की नीतियों की वजह से ही महायुति ऐसा प्रदर्शन कर सकी है।

Ram Temple: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर दंतेवाड़ा में कांग्रेस का हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Ram Temple: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार

Sevagram Issue : नवा रायपुर सेवाग्राम मुद्दे पर भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर में तीखी नोकझोंक

Sevagram Issue : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवा रायपुर सेवाग्राम परियोजना को लेकर

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना