बांग्लादेश: इस्कॉन मंदिर को मिली धमकी, 24 घंटे में बंद करने का अल्टीमेटम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
iskcon temple get threat from jamat e islami

बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।हाल ही में इस्कॉन लीडर चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद अब जमात ए इस्लामी बांग्लादेश के कार्यकर्ताओं ने इस्कॉन मंदिर को 24 घंटे में बंद करने का अल्टीमेटम दिया है। बांग्लादेश में इस्कॉन लीडर चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। जहां बुधवार को हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में इस्कॉन पर बैन लगाने की मांग की गई है तो वहीं जमात के कार्यकर्ता अब इस्कॉन को लेकर धमकियां दे रहे है। बांग्लादेश के सोनाली मार्केट में स्थित इस्कॉन मंदिर को 24 घंटे में बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया है।जमात के कार्यकर्ताओं की ओर से यह धमकी दी गई है।इस पूरे घटनाक्रम से पहले मंदिर का एक बोर्ड भी हटाया जा चुका है।


क्या है इस्कॉन विवाद
दरअसल बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। इस्कॉन लीडर चिन्मय कृष्ण दास हिंदुओं के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते रहे है। उन पर अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में एक रैली के दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप है। 25 नवंबर को राजद्रोह के आरोप में चिन्मय कृष्ण दास को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उनके समर्थकों और हिंदू समुदाय के लोग आक्रोशित है। बांग्लादेश की अदालत ने चिन्मय दास को जमानत देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उनके समर्थक भड़क गए और कोर्ट के बाद हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक सरकारी वकील की मौत हो गई।

क्या इस्कॉन के खिलाफ जमात का प्रोपेगेंडा

वकील सैफुल इस्लाम की मौत से बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठन जमात ए इस्लामी को एक बार फिर इस्कॉन के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बनाने का मौका मिल गया है। कुछ दिनों पहले जमात ने युनूस सरकार से इस्कॉन पर बैन लगाने की मांग भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश में हिंदुओं की एकजुटता से जमात को लगता है कि, हिंदू आंदोलन बांग्लादेश में आवामी लीग और वैध चुनावों को जगह दे सकता है और उन पर फिर से प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे