Uniform Civil Code : “एक राष्ट्र, एक विधान” की दिशा में बड़ा कदम, UCC को बताया जरूरी
Uniform Civil Code : मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस दिशा में उठाए गए कदमों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जब देश में “एक विधान, एक निशान और एक प्रधान” की व्यवस्था है, तो कानून भी सभी नागरिकों के लिए समान होना चाहिए।

Uniform Civil Code : रामेश्वर शर्मा ने UCC का समर्थन करते हुए इसे “जनसंख्या विस्फोट रोकने के लिए आवश्यक” बताया। उनका कहना है कि अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों के कारण जनसंख्या असंतुलन की स्थिति पैदा हो रही है, जिसे एक समान कानून के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने “वन नेशन, वन इलेक्शन” का भी समर्थन करते हुए इसे देशहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Uniform Civil Code : जनसंख्या संतुलन और समान अधिकारों पर जोर, कांग्रेस पर साधा निशाना
Uniform Civil Code : विधायक ने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी सुविधाओं की आवश्यकता है, जिसके लिए सीमित जनसंख्या और समान कानून जरूरी हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने इंदिरा गांधी के समय चलाए गए नसबंदी अभियान और “दो बच्चों” के नारे की याद दिलाई। उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि वह इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से नहीं बल्कि राष्ट्रीय हित में देखे।
READ MORE : MP NEWS : अब सिलेबस में पढ़ेंगे, तीर्थ स्थल में देखेंगे राजा हिरदेशाह की जीवन यात्रा, ये है सीएम डॉ. मोहन यादव का प्लान

