Political Controversy : भारतमाला प्रोजेक्ट में ED कार्रवाई को लेकर दीपक बैज के गंभीर आरोप
Political Controversy : रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में ED की छापेमारी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधायक अजय चंद्राकर के भाई के यहां ईडी की कार्रवाई बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है। बैज ने आरोप लगाया कि पहले विपक्षी नेताओं पर छापे डाले जाते हैं और बाद में उन्हें पार्टी बदलवाकर क्लीन चिट दे दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि छापे में क्या मिला, यह सार्वजनिक किया जाना चाहिए और पूरे मामले में शामिल लोगों की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए।

Political Controversy : कानून-व्यवस्था, सुशासन तिहार और सरकार की नीतियों पर निशाना
Political Controversy : दीपक बैज ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। उन्होंने “सुशासन तिहार” को लेकर कहा कि यह जनता को गुमराह करने का प्रयास है, जबकि जमीनी स्तर पर किसान, बेरोजगार और आम जनता परेशान है।
Political Controversy : उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इस कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार से दो साल का हिसाब मांगेगी। साथ ही मजदूर दिवस, गौठान योजना और शराब नीति को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार जनता की समस्याओं से ज्यादा शराब बिक्री और अन्य फैसलों में व्यस्त है।
read more : Encroachment Removal : अम्बिकापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, भातूपारा तालाब की जमीन कराई जा रही मुक्त

