Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना डीजे निकली बारात
Traditional Wedding Procession : दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र अंतर्गत सेलूद गांव में एक अनोखी बारात ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। यहां एक दूल्हा आधुनिकता को छोड़ अपनी दुल्हन को लेने पारंपरिक बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचा। बिना डीजे और शोर-शराबे के निकली इस बारात ने ग्रामीण संस्कृति और सादगी की खूबसूरत मिसाल पेश की।

Traditional Wedding Procession : ग्रामीणों ने फूलों से किया स्वागत, सोशल मीडिया पर छाई “देसी बारात”
Traditional Wedding Procession : सजी-धजी बैलगाड़ियों का काफिला जब गांव की गलियों से गुजरा, तो ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया। दूल्हे और उसके परिवार की इस पहल को समाज के लिए सकारात्मक संदेश माना जा रहा है, जो नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम कर रही है। यह अनोखी “देसी बारात” पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बनी रही और सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
read more : Online Census Participation : जगदलपुर में मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, जनगणना में भागीदारी का दिया संदेश

