Lucknow नियुक्ति पत्र पाकर खिले 936 अभ्यर्थियों के चेहरे: युवाओं ने कहा- “योगी सरकार ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow

Report: Vandna Rawat

Lucknow उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में प्रधान परिचालक एवं प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के पद पर चयनित 936 अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में युवाओं ने प्रदेश की बदलती छवि और पारदर्शी चयन प्रणाली पर अपना भरोसा जताया।

Lucknow मेहनत को मिला सम्मान: अभ्यर्थियों ने जताई खुशी

समारोह में शामिल अधिकांश अभ्यर्थियों के लिए यह उनके परिवार की पहली सरकारी नौकरी है। प्रयागराज की महिमा यादव ने कहा कि वर्ष 2006 के बाद इतने बड़े स्तर पर सीधी भर्ती होना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को बेहद सुचितापूर्ण और पारदर्शी बताया। वहीं, अलीगढ़ के अरविंद और झांसी के विशाल कुमार शर्मा ने इस दिन को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया।

Lucknow “भ्रष्टाचार मुक्त” और “निर्भीक” नेतृत्व की सराहना

चयनित युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय लेने की क्षमता और जीरो टॉलरेंस की नीति की प्रशंसा की:

  • भ्रष्टाचार पर प्रहार: एटा के कुशाल चौहान ने सीएम को “भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाला” नेता बताया।
  • अपराध मुक्त प्रदेश: प्रयागराज के सौरभ मिश्रा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में माफियाओं के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई और पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण से प्रदेश भयमुक्त हुआ है। मुख्यमंत्री की निर्भीक कार्यशैली आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Lucknow महिला सुरक्षा और पारदर्शी नियुक्तियों पर भरोसा

महिला अभ्यर्थियों ने विशेष रूप से प्रदेश में सुदृढ़ हुई कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर बात की:

  • अदिति राठौर (प्रयागराज) ने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘फास्ट रिएक्शन’ और तत्काल कार्रवाई की नीति से महिलाएं अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं।
  • शालू गुप्ता (गोरखपुर) और सपना पांडेय (अयोध्या) ने भी पारदर्शी नियुक्ति प्रणाली के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। अभ्यर्थियों का मानना है कि अब बिना किसी सिफारिश के, केवल योग्यता के दम पर सरकारी नौकरी पाना संभव हुआ है।

Read this: Bhimtal: हिंदू लड़कियों से शोषण के आरोप, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर