,

Muzaffarpur: रस्मों के बीच दूल्हा लापता, इधर घरवाले पोस्टर लेकर ढूंढते रहे, उधर दुल्हन ने रचाया दूसरा ब्याह

Muzaffarpur

Muzaffarpur जिले के गरहां थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में एक शादी समारोह उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब शादी के लिए गांव लौटा दूल्हा जितेंद्र कुमार अचानक गायब हो गया। एक तरफ परिवार दूल्हे की तलाश में दर-दर भटक रहा है, वहीं दूसरी तरफ दुल्हन ने कुछ ही घंटों के भीतर किसी और से शादी कर ली।

Muzaffarpur “बैंक जा रहा हूं” कहकर निकला और फिर स्विच ऑफ हुआ फोन

24 वर्षीय जितेंद्र कुमार हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करता था। 25 अप्रैल को उसके घर में मटकोर की रस्में चल रही थीं। सुबह 6 बजे वह घर से निकला और 7:30 बजे परिजनों को फोन पर बताया कि वह बोचहां के एक बैंक से पैसे निकालने जा रहा है। यह उसकी आखिरी कॉल थी, जिसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और वह वापस नहीं लौटा।

Muzaffarpur बहन के आरोप: “दुल्हन को शादी से था एतराज”

जितेंद्र की बहन गुड़िया कुमारी ने दुल्हन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुड़िया का कहना है कि लड़की जितेंद्र से लगातार बात करती थी और उसने कुछ दिन पहले इस शादी के प्रति अपनी असहमति जताई थी। परिवार को शक है कि दुल्हन ने ही किसी साजिश के तहत जितेंद्र को बुलाकर गायब करवाया है।

Muzaffarpur दुल्हन की जल्दबाजी ने बढ़ाया शक

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब लड़की पक्ष ने दूल्हे का इंतजार करने के बजाय आनन-फानन में उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी। जहाँ जितेंद्र के घर पर शादी का भोज और बैंड-बाजा धरा का धरा रह गया, वहीं दुल्हन की दूसरी शादी की खबर ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

Read this: Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…