Canal Accident : नहाने के दौरान हुआ हादसा, एक बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया
Canal Accident : बालोद थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां नहर-नाले के तेज बहाव में पिता और बेटी बह गए। जानकारी के अनुसार, टायमन साहू (30 वर्ष) अपनी दो बेटियों के साथ नहर में नहाने उतरे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और तीनों बहने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Canal Accident : पिता और एक बेटी लापता, पुलिस-रेस्क्यू टीम मौके पर
Canal Accident : घटना के बाद से टायमन साहू और उनकी 12 वर्षीय बेटी पालिक साहू लापता हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ग्राम पीपरछेड़ी में मेहमान के रूप में आए हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सैनिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता पिता-बेटी की तलाश जारी है। प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
read more : AI Generated Video Controversy : एआई वीडियो विवाद पर गरमाई राजनीति, भूपेश बघेल मामले में FIR दर्ज

