Paddy Procurement : 2156 क्विंटल धान की कमी से खुला मामला, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही
Paddy Procurement : मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धरदेई धान खरीदी केंद्र में हुए करोड़ों के गबन मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। धान खरीदी सत्र 2025-26 के दौरान केंद्र में 2156.08 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹66.83 लाख बताई जा रही है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि रिकॉर्ड में हेरफेर कर इस घोटाले को अंजाम दिया गया।

Paddy Procurement : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Paddy Procurement : मामले में केंद्र प्रभारी कार्तिक राम ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे नांदघाट (बेमेतरा) से पकड़ा गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कूटरचित दस्तावेजों के जरिए शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने धान खरीदी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। वहीं, इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
read more : Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

