IPL 2026 Points Table: Indian Premier League अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। हर मैच के साथ प्लेऑफ की तस्वीर बदल रही है और टीमों के बीच टॉप-4 में जगह बनाने की जंग और ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है।
हाल ही में Kolkata Knight Riders ने Delhi Capitals को हराकर न सिर्फ अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा, बल्कि पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण भी बदल दिया।
IPL 2026 Points Table: फिन एलन के शतक से KKR की शानदार जीत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में KKR ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को शुरुआती झटके जरूर लगे, लेकिन इसके बाद फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने मैच पूरी तरह कोलकाता के पक्ष में कर दिया।
Finn Allen ने अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच को एकतरफा बना दिया।
IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर कायम
पॉइंट्स टेबल में Sunrisers Hyderabad 11 मैचों में 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है।
टीम ने अब तक 7 मुकाबले जीते हैं और उसका नेट रन रेट +0.737 है। अभी तीन लीग मुकाबले बाकी हैं, जिससे हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
IPL 2026 Points Table: पंजाब और RCB भी मजबूत स्थिति में
Punjab Kings 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। टीम ने 10 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
वहीं डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। RCB का नेट रन रेट +1.234 है, जो इस सीजन सभी टीमों में सबसे बेहतर माना जा रहा है।
IPL 2026 Points Table: राजस्थान और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर
Rajasthan Royals भी 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। टीम का नेट रन रेट +0.510 है और वह लगातार प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बनी हुई है। दूसरी ओर Gujarat Titans के भी 12 अंक हैं, लेकिन खराब नेट रन रेट -0.147 टीम की चिंता बढ़ा रहा है।
IPL 2026 Points Table: चेन्नई की उम्मीदें अभी बरकरार
Chennai Super Kings फिलहाल 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक 5 मुकाबले जीते और 5 गंवाए हैं।हालांकि नेट रन रेट +0.151 होने के कारण टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
IPL 2026 Points Table: KKR की वापसी, दिल्ली की मुश्किलें बढ़ीं
KKR अब 10 मैचों में 9 अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने 4 मुकाबले जीते हैं, 5 हारे हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं Delhi Capitals की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। टीम 11 मैचों में सिर्फ 8 अंकों के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है और उसका नेट रन रेट -1.154 तक पहुंच गया है।
IPL 2026 Points Table: मुंबई और लखनऊ की राह मुश्किल
Mumbai Indians 6 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि Lucknow Super Giants खराब नेट रन रेट के कारण आखिरी स्थान पर बनी हुई है। IPL 2026 में अब हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है और यही इस सीजन को बेहद रोमांचक बना रहा है।
read also: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी





