Political Protest : AAP छोड़ BJP में शामिल होने के बाद बढ़ा विरोध
Political Protest : लोरमी के बटहा गांव में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के निवास पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि सांसद के हाल ही में पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस घटनाक्रम ने इलाके के राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।

Political Protest : प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर की दीवार पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर अपना विरोध जताया। “थिंक टैंक” की जगह “सेप्टिक टैंक” लिखकर नाराजगी जाहिर की गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
Political Protest : दीवार पर लिखे विवादित शब्द, क्षेत्र में तनाव का माहौल
read more : Canal Accident : बालोद में दर्दनाक हादसा, नहर के तेज बहाव में बह गए पिता-बेटी, तलाश जारी

