,

दिल्ली: बीएमडब्ल्यू कार चालक महिला गिरफ्तार, टक्कर में वित्त मंत्रालय अधिकारी की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत होने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला ड्राइवर गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा रविवार को हुआ था और इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

हादसे का विवरण

एफआईआर के अनुसार, बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर के बाद नवजोत सिंह और उनकी पत्नी घायल हो गए। नवजोत की पत्नी ने बार-बार कहा कि उन्हें पास के अस्पताल ले जाया जाए ताकि तुरंत इलाज हो सके, लेकिन कार चालक महिला ने उनकी नहीं सुनी। इसके बजाय, महिला ने नवजोत और उनकी पत्नी को जीटीबी नगर के एक छोटे अस्पताल ले गई, जहां नवजोत की पत्नी को स्ट्रेचर पर काफी समय तक बाहर रखा गया।

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने वैन ड्राइवर गुलफाम का बयान दर्ज किया, जिसने बताया कि नवजोत और उनकी पत्नी को बीएमडब्ल्यू चालक महिला ने अस्पताल तक पहुँचाया। दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी ने खुद गगनप्रीत से पूछताछ की और गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के बाद महिला ने पास के अस्पताल की बजाय दूर का अस्पताल क्यों चुना।

कार में कौन-कौन था सवार

पूछताछ में गगनप्रीत ने बताया कि वह अपने पति, दो बच्चों (6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा) और नौकरानी के साथ गुरुग्राम से घर जा रही थी। हादसे के दौरान वह घबराई हुई थी और केवल उस अस्पताल के बारे में जानती थी जहां उसके बच्चे कोविड के दौरान भर्ती थे। उसने कहा कि वह अपने पति के व्यवसाय में मदद करती है, जो कपड़े से बनी घोड़े की काठी बनाने का है।

आगे की जांच

पुलिस ने गगनप्रीत के ब्लड सैम्पल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला हादसे के समय शराब या किसी अन्य नशे में थी या नहीं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा