Death Threat : मातंगी धाम के पीठाधीश्वर को मिली धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज
Death Threat : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाय महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, धर्मगुरु को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिससे उनके परिवार में भय का माहौल बन गया है।

Death Threat : अज्ञात कॉलर ने परिवार को भी दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Death Threat : बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:40 बजे, जब प्रेमासाय महाराज अपने परिवार के साथ निजी यात्रा पर थे, तभी एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी खुद को “हिलाल खान” बता रहा है और उसका नंबर जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

Death Threat : पीड़ित ने यह भी बताया कि पहले भी उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने अभनपुर थाना प्रभारी से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और संदिग्ध नंबर की जानकारी भी सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

