AI Generated Video Controversy : वायरल वीडियो से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
AI Generated Video Controversy : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ा एक कथित एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। वीडियो को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भिलाई नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

AI Generated Video Controversy : महिला आयोग सख्त, साइबर सेल कर रही जांच
AI Generated Video Controversy : वीडियो में एक महिला अधिकारी को भी दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, वीडियो के स्रोत और उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया है और उन्होंने इसे साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
read more : Death Threat : अभनपुर में धर्मगुरु को धमकी, व्हाट्सएप कॉल से जान से मारने की चेतावनी

