,

धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में जानलेवा हमला! बाबा बागेश्वर ने बताया किसने फेंका था उन पर मोबाइल

Baba Bageshwar

उत्तर प्रदेश के झांसी में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर मोबाइल से हमले की खबर सामने आई थी. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. अब बाबा बागेश्वर ने इस पर सफाई दी है. बताया कि किसने और क्यों उन पर मोबाइल फेंका था. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला..

मशहूर कथावाचक बाबा बागेश्नर पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों 9 दिवसीय पदयात्रा पर निकले हैं. हिंदुओं को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है. लेकिन यात्रा के दौरान झांसी में किसी ने बाबा बागेश्वर पर हमला कर दिया. फूलों से स्वागत करने के दौरान किसी ने उनके ऊपर मोबाइल फेंक दिया. इस कारण उनके चेहरे पर चोट आई. लेकिन अब इस पर बाबा बागेश्वर ने सफाई दी है.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मुझ पर किसी प्रकार का हमला नहीं हुआ. किसी से भक्त के द्वारा फूल फेंकने के साथ मोबाइल जाकर के चेहरे पर लगा था, भक्त को उसका मोबाइल वापिस दे दिया गया है. बाबा पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जानकारी के मुताबिक, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा झांसी से ओरछा की ओर जा रही थी. तभी किसी ने फूलों के साथ उनके ऊपर मोबाइल फेंक दिया. इसे लेकर बागेश्वर बाबा की सुरक्षा पर कई सवाल उठने लगे. लेकिन बाबा ने खुद इस पर सफाई दी है. बोले- मोबाइल गलती से फेंका गया था.

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…