लखनऊ: मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, वैश्विक न्याय व्यवस्था पर मंथन, सीएम योगी ने दिया एकता का संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow: 26th International Conference of Chief Justices, brainstorming on global justice system, CM Yogi gave the message of unity

by: vijay nandan

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कानूनी समुदाय का केंद्र बनी, जहाँ विश्व के मुख्‍य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) के वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में हुए इस विशाल आयोजन में 52 देशों से 160 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश और विधि विशेषज्ञ शामिल हुए।

ग्लोबल ज्यूडिशरी का बड़ा संगम

सम्मेलन में रवांडा, मॉरीशस, लेसोथो, दक्षिण सूडान, त्रिनिदाद और टोबैगो सहित कई देशों के शीर्ष न्यायाधीशों ने हिस्सा लेकर आयोजन को वैश्विक महत्व प्रदान किया। मुख्य फोकस विश्व शांति, न्याय की सार्वभौमिक उपलब्धता और भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक साझा न्यायिक दिशा तय करना रहा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया ‘वैश्विक न्याय’ का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में भारत की समग्र मानवता की भावना ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को केंद्र में रखते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था दुनिया को जोड़ने की महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सदैव अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और सहयोग को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। सीएम योगी ने जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, मानवाधिकार उल्लंघन और तेजी से बदलती वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि “वैश्विक न्याय तभी सुनिश्चित होगा, जब सभी देश मिलकर न्याय-आधारित समाधान तैयार करें। उन्होंने न्यायपालिका को भयमुक्त, सुरक्षित और समतामूलक समाज निर्माण की आधारशिला बताया। विदेशी प्रतिनिधियों ने की भारतीय मॉडल की प्रशंसा की। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में प्रतिनिधियों ने बच्चों के अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, न्याय तक समान पहुंच (Access to Justice) अंतरराष्ट्रीय कानून के बेहतर क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेशी मेहमानों ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: