Mohit Jain
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के 31 दिन बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है और अब तक 719.50 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर चुकी है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार हो चुकी है।

सिनेमाघरों में बना हुआ है दबदबा
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने पांचवें शनिवार यानी 31वें दिन करीब 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में अब तक कुल कलेक्शन 607.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, विदेशों से 110.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी फिल्म में बनी हुई है चाहे हिंदी बेल्ट हो या साउथ के राज्य।
ओटीटी पर जल्द होगी रिलीज

फिल्म फिलहाल कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है, लेकिन हिंदी वर्जन की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान अभी बाकी है।
कंगना रनौत ने की तारीफ
अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि कांतारा ने भारतीय संस्कृति की गहराई और स्थानीय देव परंपराओं को बड़े पर्दे पर बेहद खूबसूरती से उतारा है। उन्होंने निर्देशक ऋषभ शेट्टी को इस “आध्यात्मिक और अद्भुत प्रोजेक्ट” के लिए बधाई दी।





