Youth brutally murdered in Jabalpur: दमोह नाका पुराने बस स्टैंड के पास युवक की पत्थर पटककर निर्मम हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Youth brutally murdered in Jabalpur

Report by: Somnath Mishra, Edit by : Priyanshi Soni

Youth brutally murdered in Jabalpur: जबलपुर के दमोह नाका पुराने बस स्टैंड के पास एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने सिर पर पत्थर पटककर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Youth brutally murdered in Jabalpur: सूचना पर पहुंची पुलिस, मर्ग कायम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Youth brutally murdered in Jabalpur: मृतक की पहचान हुई

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आकाश उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के खिन्नी मोहल्ला का निवासी था। मृतक पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है।

अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

परिजनों का बयान

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब तीन लोग आकाश को अपने साथ लेकर गए थे। वे कौन थे, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

यह खबर भी पढ़ें: Itarsi murder case: युवती की निर्मम हत्या, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला शव

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण