,

Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में 150 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, केरल में दो दिन का राजकीय शोक

केरल के वायनाड में बीते दिन भूस्खलन हुआ, जिसमें करीब 150 लोगों की जान अब तक जा चुकी है। आपदा प्रबंधन दल दूसरे दिन फिर से लोगों को बचाने में जुट गया है लेकिन भारी बारिश के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है। इसी कारण से बीती रात रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। अब फिर से एक बार लोगों को बचाने के काम शुरू हो गया है। हादसा वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास अलग-अलग पहाड़ी इलाकों में हुआ था। केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य में दो दिवसीय शोक घोषित किया है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जाएंगे वायनाड़

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘हम सबने वायनाड की स्थिति को गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वहां जाने वाले हैं। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता वहां पुनर्वास के लिए जुटे हुए हैं। यह बहुत बड़ी दुखद घटना है। यह राष्ट्रीय आपदा है और इसपर सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए…हमने यह मुद्दा कल राज्यसभा में भी उठाया था।’

 विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका

वायनाड भूस्खलन के हादसे के बाद केरल में दो दिवसीय शोक रखा गया जिसके मद्देनजर राज्य विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। वहीं, विधानसभा में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

राज्य स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस ने बताया कि केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की गाड़ी मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गई। वह वायनाड की यात्रा कर रही थी। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…