Vidisha Police Advisory Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर पुलिस अलर्ट, चाइनीस मांझे पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vidisha Police Advisory Makar Sankranti

Report by: Ram Yadav, Edit by: Priyanshi Soni

Vidisha Police Advisory Makar Sankranti: 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने के त्योहार को देखते हुए विदिशा पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे और युवा पतंगबाजी करते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चाइनीस मांझा पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति इसका उपयोग करता है या इसकी बिक्री करता पाया गया, तो उसे अपराध की श्रेणी में माना जाएगा।

Vidisha Police Advisory Makar Sankranti: कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

विदिशा के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि प्रतिबंधित मांझा बेचने और उससे पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Vidisha Police Advisory Makar Sankranti
रोहित काशवानी, एसपी

Vidisha Police Advisory Makar Sankranti: दुकानों पर चलेगा जांच अभियान

एसपी ने बताया कि पुलिस की टीमें क्षेत्र की दुकानों पर जाकर जांच करेंगी। यदि कहीं भी चाइनीस मांझा पाया गया, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा को लेकर अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पतंगबाजी के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

यह खबर भी पढ़ेें: Morena suicide case: “बेटे को मार दिया, अब मुझे भी मार डालो”- मुरैना एसपी के सामने फूट-फूटकर रोई मृत्युंजय की मां

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय