,

Unique Kanwar Yatra: दांतों से कार खींचकर कांवड़ यात्रा पर निकला शिवभक्त, अनोखी भक्ति बनी चर्चा का विषय

Unique Kanwar Yatra

Unique Kanwar Yatra श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के बीच अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव निवासी नरेंद्र जाट अपनी अनोखी श्रद्धा को लेकर चर्चा में हैं। वह हरिद्वार की हर की पैड़ी से 11 लीटर गंगाजल लेकर अलीगढ़ की ओर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।

Unique Kanwar Yatra भगवान शिव की प्रतिमा से सजी कार को दांतों से खींच रहे नरेंद्र जाट

नरेंद्र जाट की यात्रा की खास बात यह है कि वह भगवान शिव की प्रतिमा और धार्मिक सजावट से सजी कई किलो वजनी कार को अपने दांतों के सहारे खींचते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रास्ते भर लोग उनकी इस अनोखी कांवड़ को देखने के लिए रुक रहे हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Unique Kanwar Yatra ‘यह शक्ति प्रदर्शन नहीं, आस्था का प्रतीक है’

नरेंद्र जाट का कहना है कि उनका उद्देश्य शक्ति प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और समर्पण को व्यक्त करना है। इस यात्रा में उनके साथ पांच अन्य शिवभक्त और एक बालक भी शामिल हैं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु उनका स्वागत कर रहे हैं और यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Read this: Pakistan की कोयला खदान में भीषण धमाका, 32 मजदूरों की मौत, 10 लापता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…