,

शक्ति दीदी पहल के तहत महिलाओं को मिली फ्यूल डिलीवरी की जिम्मेदारी

Women got the responsibility of fuel delivery under Shakti Didi initiative.

डबरा: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के नए अवसर देने के उद्देश्य से डबरा शहर में “शक्ति दीदी” पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत शहर के श्रीराम पेट्रोल पंप पर दो महिलाओं को फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में नियुक्त किया गया है।

शहर के वाइपास NH 45 स्थित श्रीराम फिलिंग स्टेशन पर कशिश खान और शबनम जाटव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान, एसडीएम दिव्यांशु चौधरी, एसडीओपी विवेक शर्मा, सीटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल और पेट्रोल पंप संचालक विवेक गुप्ता मौजूद रहे।

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा का रखा जाएगा विशेष ध्यान

“शक्ति दीदी” पहल के तहत नियुक्त महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए स्थानीय पुलिस भी समय-समय पर उनसे मिलने जाएगी और उन्हें एक सोशल मीडिया ग्रुप से जोड़ा जाएगा। यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित कर सकेंगी।

महिलाओं के लिए रोजगार का नया अवसर

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि “शक्ति दीदी” योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकेंगी।

यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में समान अवसर देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आएंगी।

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट