,

Ujjain News: उज्जैन को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात, 10 ई-बसों के साथ उज्जैन दर्शन सेवा की शुरुआत

e-bus-service-in-ujjain-10-e-bus-launch

रिपोर्ट : विशाल दुबे

Ujjain News मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें सड़क चौड़ीकरण, मार्ग विकास एवं सौंदर्यीकरण, पुलिस अधोसंरचना, साइबर अपराध नियंत्रण केंद्र, विद्युत उपकेंद्र और पुलिस आवास सहित कई कार्य शामिल हैं। शहर में बढ़ती यातायात जरूरतों और आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए इन परियोजनाओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में दो तालाब क्षेत्र में शिंदे नर्सिंग होम से शांति नगर मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 13 करोड़ 50 लाख रुपए, ग्रैंड होटल उज्जैन के उन्नयन एवं विस्तार कार्य और मुंबई धर्मशाला से रामानुजकोट होते हुए दानी गेट तक सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 13 करोड़ 52 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा 24 खंबा माता मंदिर से छोटा रुद्र सागर तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण पर करीब 13 करोड़ 80 लाख रुपए, देवास रोड से नानाखेड़ा तक एमआर-2 मार्ग विकास पर करीब 12 करोड़ 98 लाख रुपए और नीलकंठ द्वारा से महाकाल लोक चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण पर करीब 27 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किए जाने हैं।

पुलिस और आधारभूत सुविधाओं को भी मिलेगा विस्तार

Ujjain News पुलिस लाइन उज्जैन में कंपोजिट लाइन ऑफिस एवं ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिए करीब 9 करोड़ 47 लाख रुपए की परियोजना का भूमिपूजन किया गया। वहीं साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की निगरानी और समन्वय के लिए करीब 2 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर बनाया जाएगा।

Ujjain News गौतम मार्ग से तिलकेश्वर मार्ग और महावीर मार्ग के विकास के लिए करीब 4 करोड़ 42 लाख रुपए, उत्तरी चौराहे से पान दरीबा, कहारवाड़ी होते हुए हरसिद्धिपाल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 14 करोड़ 43 लाख रुपए तथा जयसिंहपुरा प्रस्तावित अंडरपास से नूतन स्कूल और चारधाम पार्किंग तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए करीब 16 करोड़ 60 लाख रुपए की परियोजनाओं का भी भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन उज्जैन में करीब 7 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से निर्मित 20 राजपत्रित अधिकारी आवास गृह और करीब 3 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बने नवीन थाना महाकाल लोक भवन का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा सिंहस्थ 2028 योजना के तहत करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र नागतलाई का भी लोकार्पण किया गया।

10 ई-बसों से सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई सुविधा

Ujjain News मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत उज्जैन के लिए 10 ई-बसें उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ताजा जानकारी के अनुसार इन बसों को शुरुआती चरण में 27 किलोमीटर से अधिक लंबे उज्जैन दर्शन मार्ग पर चलाने की तैयारी है।

इसके साथ ही उज्जैन दर्शन बस सेवा की शुरुआत की गई। इस सेवा के जरिए शहर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

नई ई-बस सेवा को पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन के विस्तार से भी जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन का विस्तार करने की योजना है।

सड़क चौड़ीकरण, नए मार्ग, पुलिस अधोसंरचना, विद्युत व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी परियोजनाओं के जरिए उज्जैन के बुनियादी ढांचे को विस्तार देने का काम किया जा रहा है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शहर में यातायात और श्रद्धालु सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Read this: Kapali Firing Case: कपाली गोलीकांड में नया मोड़, केस वापस लेने का दबाव और धमकी का आरोप

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…

Google का 28वां जन्मदिन, पुराने दौर की याद दिला रहा खास Doodle

by: vijay yadav Google नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन…