,

CM Yogi on SIR: SIR को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण: सीएम योगी

CM Yogi on SIR

Report: Vandna Rawat

CM Yogi on SIR विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है और इस मुद्दे पर लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना गैर-जिम्मेदाराना हरकत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राजनीतिक लाभ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम करते रहे हैं। उनके अनुसार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की साजिश किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।

लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं

CM Yogi on SIR सीएम योगी ने कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल खड़े करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर चुनाव में ईवीएम को दोषी ठहराने का प्रयास करता है और संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष ने जिस तरह का हंगामा किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री के अनुसार जनता ने हमेशा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को दरकिनार किया है, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास करता है।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

CM Yogi on SIR मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने न्यायपालिका को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे।

सीएम योगी ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाना भारतीय सेना का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ऐसी हरकतों की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और राष्ट्रीय हितों पर सवाल उठाने के लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Read this: Horoscope Today : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, करियर-धन और रिश्तों का हाल

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…