,

Sagar Advocate Association : अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की मुलाकात

Sagar Advocate Association meet-govind-singh-rajput

Sagar Advocate Association : मंत्री राजपूत ने दी बधाई और शुभकामनाएं, नए न्यायालय भवन एवं जमीन सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Sagar Advocate Association : सागर, अधिवक्ता संघ के चुनाव में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री राजपूत ने अधिवक्ता संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Sagar Advocate Association : मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता समुदाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री राजपूत से चर्चा की। इस दौरान मुख्य रूप से नए न्यायालय भवन के निर्माण तथा इसके लिए आवश्यक जमीन से जुड़े विषय पर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए न्यायालय भवन की आवश्यकता से अवगत कराया।

Sagar Advocate Association : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों और क्षेत्र की आवश्यकताओं पर सकारात्मक चर्चा के साथ उनके समाधान की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

Sagar Advocate Association : इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अंकलेश्वर (अन्नी) दुबे, स्टेट बार काउंसिल सदस्य ऋतु जैन, उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, सचिव जितेंद्र राठौर, अरविंद नेमा, एनी गोस्वामी, आरती जैन, रश्मि तनेजा, उमाशंकर मिश्रा, किरणकला सैनी, सुमिता विश्वे, आकाश उपाध्याय, करण जैन, नरेंद्र लोधी, रजत बोहरे, राजेंद्र दुबे अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री राजपूत का समय देने और अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करने के लिए आभार व्यक्त किया।

ये भी जानिए : Ujjain Development : ‘जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे…,’ कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती ?

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…

Google का 28वां जन्मदिन, पुराने दौर की याद दिला रहा खास Doodle

by: vijay yadav Google नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन…