Report by: Vishal Sharma
Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर मुर्गे का कटा सिर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया।
Udham Singh Nagar: राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने की जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया।
Udham Singh Nagar: पुलिस ने खंगाले CCTV कैमरे
सीओ भूपेंद्र धौनी और कोतवाल प्रकाश दानू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुर्गे का कटा सिर किसी व्यक्ति द्वारा मंदिर के बाहर नहीं रखा गया था।
Udham Singh Nagar: कुत्ते के मुंह से गिरा था मीट का टुकड़ा
सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट हुआ कि एक कुत्ते ने उल्टी के दौरान अपने मुंह से मांस का टुकड़ा बाहर गिराया था, जो मुर्गे का कटा सिर था। पुलिस ने जब यह वीडियो प्रदर्शन कर रहे लोगों को दिखाया, तो स्थिति शांत हो गई और मामला सुलझ गया।
read also: Khatima में होली और रमजान को सकुशल मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक





