,

10 हजार के वेतन में दर्जनों बार विदेश यात्रा, जुटाई करोड़ों की संपत्ति

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुरैनाः अगर आपकी सैलरी महज 10 हजार रूपए है और आपसे कहां जाए कि आप दर्जनों बार विदेश यात्राओं पर जाएं, और करोड़ों की संपत्ति जोड़ ले क्या यह संभव है? नहीं ना लेकिन यह संभव है और यह करिश्मा कर दिखाया है मुरैना जिले के पहाड़गढ़ ग्राम पंचायत के रोजगार सचिव रामावतार धाकड़ ने। बता दें कि रोजगार सचिव का मासिक सिर्फ 10 हजार रूपए ही वेतन मिलता है। लेकिन अकूत संपत्ति के मालिक है। दरअसल लोकायुक्त पुलिस को सूचना मिली थी कि रोजगार सचिव के पास आय से अधिक संपत्ति है। जिसके चलते लोकायुक्त ने रोजगार सचिव के ठिकानों पर दबिश दी। जिसके बाद लोकायुक्त को करोड़ों की संपत्ति और लाखों रूपए कैश मिले।

लोकायुक्त ने की कार्रवाई

दरअसल लोकायुक्त की टीम ने जिले के पहाड़गढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कहारपुरा में पदस्थ रोजगार सचिव रामावतार धाकड़ के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम द्वारा ये छापेमारी की गई है। रोजगार सचिव रामावतार धाकड़ के कैलारसए ग्वालियर और मनोहरपुर गांव के ठिकानों पर एकसाथ कार्रवाई हुई है। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम तीनों ठिकानों एक साथ कार्रवाई की है। 60 लाख कैश और सोने-चांदी के आभूषण मिले

घोटालों का आरोप


बताया जा रहा है कि लोकायुक्त टीम द्वारा जिस रोजगार सचिव रामावतार धाकड़ के ठिकानों पर छापामारी की है, उसका प्रतिमाह का वेतन ही महज 10 हजार रुपए है। जबकि चंद सालों के काम के दौरान ही उसने अकूत संपत्ति का भंडार लगा लिया है। इसी संपत्ति से उसने विदेश यात्रा की, पहाडग़ढ़ के मनोहरपुरा और कैलारस में आलीशान कोठियां बनाई हैं। आरोपी रोजगार सचिव पर तीन जेसीबी के जरिए मनरेगा.वाटरशेड की योजनाओं में कमीशन के साथ किराया.भाड़ा, मजदूरी भी हड़पने की जानकारी सामने आई है।

DELHI ELECTIONS: दिल्ली में कमल खिलाने के बाद क्या बोले पीएम मोदी, जानें

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश