,

2 साल से परेशान कर रहा था युवक, पिता और भाई को दी धमकी, स्कूल का साथी निकला आरोपी

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | हीरा नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पिछले दो साल से एक युवती को परेशान कर रहा था। परेशान होकर युवती ने अपने पिता और भाई को बुलाया, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी युवराज प्रजापति, निवासी भागीरथपुरा, उसका पुराना परिचित है। दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। युवती का आरोप है कि आरोपी पिछले दो साल से उसका पीछा कर रहा था। वह अक्सर उसके ऑफिस जाने के समय रास्ते में नजर आता, कॉलोनी के गेट या पार्किंग के पास खड़ा हो जाता, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी थी।

युवती ने इस व्यवहार की जानकारी अपने पिता और भाई को दी। वे जब युवक से बात करने पहुंचे, तो उसने गाली-गलौज करते हुए उन्हें भी धमकियां दीं। लगातार परेशानियों से तंग आकर युवती ने हीरा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, लसूडिया थाना क्षेत्र में भी एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…